2021 rashi fal - acharya arya - moksha Mukti
arzh-CNenfrdehijakoruestaur

Moksha Mukti - 2021 Rashi Fal - Acharya Arya

वर्ष 2020 काफी मुश्किलों और चुनौतियों से भरा वर्ष रहा। पूरी दुनिया साल 2020 के शुरू होते ही कोरोना महामारी से जूझती रही। अब कुछ ही दिनों बाद नए वर्ष 2021 का आगाज होने वाला है। नया साल आने पर हर किसी के मन में यह जानने की इच्छा होती है कि उसका भविष्य नए साल में कैसा रहने वाला होगा?

दरअसल, नया साल नई उम्मीदों के साथ नई तरह की चुनौतियां भी लाता है। जहां आने वाले नए साल में नई इच्छाओं के पूरे होने की उम्मीदें रहती हैं तो वहीं साल में तरह-तरह की चुनौतियों से भी सामना करना पड़ता है। इसके लिए हर एक व्यक्ति पहले से स्वयं को तैयार रखता है।

नए साल को लेकर हर व्यक्ति के मन में कई तरह के सवाल आते हैं जैसे कि नए वर्ष में उसका करियर, बिजनेस, आर्थिक स्थिति, परिवार, वैवाहिक जीवन, प्रेम संबंध और सेहत कैसी रहेगी। इसके अलावा नए वर्ष में भाग्योदय होगा या फिर नया साल कठिनाइओं और चुनौतियों से लड़ते हुए बीतेगा। इन सभी सवालों के जवाब और भविष्य की सफल योजनाओं को बनाने के लिए वार्षिक राशिफल की मदद लेता है।   

मेष राशिफल 2021

मेष राशि : सफलता और तरक्की वाला रहेगा साल राशि

अक्षर : चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

मेष राशि के लोगों के लिए वर्ष 2021 काफी उम्मीदों भरा साल रहने वाला है। आपकी अधिकांश योजनाएं फलीभूत होंगी, जिससे इस वर्ष आपको आर्थिक तौर पर काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।  आपको अपने अव्यावहारिक और अवांछित खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि वे आपके वित्तीय प्रबंधन को बिगाड़ सकते हैं। मेष राशि के जातकों के लिए 2021 में प्रेम और संबंध के लिए साल की शुरुआत बहुत अच्छी हो रही है। नौकरीपेशा लोगों के लिए 2021 की शुरुआत बड़ी मजबूती से होगी। मेष राशि के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से साल 2021 की शुरुआत कुछ कमजोर रहने की संभावना हैं। 

http://www.astrologyofmylife.com/shop/astro-report/varshphal-report/

मेष राशिफल 2021 : विदेश जाने की इच्छा हो सकती है पूरी

मेष राशि के लोगों के लिए वर्ष 2021 काफी उम्मीदों भरा साल रहने वाला है। आपकी अधिकांश योजनाएं फलीभूत होंगी, जिससे इस वर्ष आपको आर्थिक तौर पर काफी अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों का पूरा ध्यान उनके काम पर होने से उनको कार्य क्षेत्र में अच्छे पद की प्राप्ति होने की संभावना है।  इस वर्ष आप अपनी नेतृत्व क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे और उसके परिणाम स्वरूप आपको अपने सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। मित्रों का योगदान आपके जीवन को उन्नत बनाने में काफी सराहनीय रहेगा और परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद से आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण कर सकेंगे। मेष राशि के लिए 2021 का मध्य भाग थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि इस समय में ग्रहों की वक्री गति आपके कामों में विघ्न डाल सकती है। यह समय आपके लिए अधिक मेहनत का रहने वाला है। इस समय आपको धैर्य रखना बेहद जरूरी है। आपको अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना जरूरी होगा, क्योंकि असंतुलित खान-पान की वजह से सेहत संबंधित परेशानियां भी सामने आ सकती हैं। कुछ लोगों की विदेश जाने की इच्छा इस वर्ष पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी काफी बढ़ जाएगी। साल 2021 की शुरुआत में मेष राशि के जातकों को संचार माध्यमों से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। भाग्य की बुलन्दी के चलते कार्यक्षेत्र में भी अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे। कुछ लोगों को साल के मध्य में स्थानांतरण मिल सकता है और यह स्थानांतरण उनके लिए फायदेमंद रहेगा। इस वर्ष परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है, जिसकी वजह से आपको उनकी चिंता रहेगी और आप अपनी दिनचर्या में से कुछ समय उन्हें भी देंगे।  धन के पीछे अधिक भागने से कुछ परेशानी आ सकती है, इसलिए धन और परिवार को बराबर महत्व देंगे, तो बहुत अच्छा रहेगा। इस वर्ष आपको कोई अचल संपत्ति प्राप्त होने के भी प्रबल योग बन रहे हैं और जिन लोगों का अभी तक कोई मकान नहीं बना है, उन्हें इस साल विशेष रूप से संपत्ति से संबंधित लाभ होने की प्रबल संभावना बनेगी, बस आपको अपनी ओर से पूरी तरह से प्रयास करते रहने चाहिए। छोटे भाई-बहनों के सहयोग से भी आपको काफी लाभ होगा। 
 

मेष राशिफल 2021 के लिए प्रेम, संबंध और वैवाहिक जीवन 

मेष राशि के जातकों के लिए 2021 में प्रेम और संबंध के लिए साल की शुरुआत बहुत अच्छी हो रही है। आप अपनी बातों से अपने साथी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आपको उनके साथ समय बिताने और घूमने-फिरने के भरपूर मौके प्राप्त होंगे, जिससे आपके प्रेम जीवन की नैया आगे बढ़ेगी, लेकिन साल 2021 के बीच में प्रेम और संबंध को लेकर मेष राशि के जातकों को आपको थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि इस समय में स्थितियां चुनौतीपूर्ण है। आपके और आपके प्रियतम के बीच किसी बात को लेकर मतभेद उभर सकता है। यदि आप इस समय को धैर्य के साथ बिताएंगे, तो आने वाला समय काफी सुकून देने वाला रहेगा। शादीशुदा लोगों के लिए साल की शुरुआत मध्यम फलदायक रहेगी और रिश्ते में थोड़ा तनाव बना रहेगा। हालांकि मार्च 2021 से स्थितियों में बदलाव आएगा और आपका रिश्ता मजबूती से आगे बढ़ेगा। आपको अपने जीवनसाथी से सामंजस्य बिठाने के लिए परिवार के लोगों का भी साथ जरूरी होगा। साल 2021 का अंतिम महीना दिसंबर प्रेम और संबंध के लिहाज से मेष राशि के लिए अनुकूल रहेगा। मेष राशि के जातकों के लिए वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

मेष राशिफल 2021 के लिए  धन और वित्त 

साल 2021 की शुरुआत से ही मेष राशि के जातकों के पास धन की कोई किल्लत नहीं होगी, लेकिन आपको अपने अव्यावहारिक और अवांछित खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि वे आपका अधिकांश वित्त नियंत्रण बिगाड़ सकते हैं। अप्रैल 2021 और जुलाई- 2021 के बीच खासतौर से आपको धन लाभ होगा और यह समय आपको आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने वाला साबित होगा। इसी बीच अगस्त -21 और अक्टूबर -21 के महीने में आपको खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि इस समय धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। अक्टूबर से नवंबर के बीच किसी कार्य विशेष को करने के लिए आपको लोन या कर्ज लेना पड़ सकता है, जिसे चुकाने में आपका काफी समय लगेगा। साल के अंतिम महीने अच्छे रहेंगे। कुल मिलाकर कहें तो मेष राशि के लिए 2021 धन और वित्त के मामले में औसत से बेहतर रहेगा।
 

मेष राशिफल 2021 के लिए  कॅरियर, जॉब और बिजनेस

नौकरी पेशा लोगों के लिए साल की शुरुआत बड़ी मजबूती से होगी। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे, जिससे आप की गिनती संस्थान के मजबूत स्तंभ में हो सकती है। आपके काम की प्रशंसा भी होगी और आपकी विचारधारा से प्रभावित होकर आपको कोई महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है, लेकिन अप्रैल से अगस्त के मध्य आपको अपने काम पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा, क्योंकि बेवजह की बातों में आकर आप अपना ध्यान भंग कर सकते हैं, जिसका खामियाजा आपको उठाना पड़ सकता है। उससे आगे का समय नौकरी के लिए बढ़िया रहेगा। यदि व्यापार के नजरिए से देखा जाए, तो साल की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन फरवरी से लेकर दिसंबर तक का समय सामान्यतः बेहतरीन परिणाम देने वाला साबित होगा। साल के मध्य में विदेशी संपर्कों से भी अच्छा लाभ होगा।
 

मेष राशिफल 2021 के लिए  शिक्षा और ज्ञान

साल 2021 की शुरुआत मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छी रहेगी और उन्हें शिक्षा से संबंधित अच्छे परिणाम मिलेंगे। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत छात्रों की भी हसरत पूरी होगी और उन्हें मनपसंद पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। मार्च से अप्रैल 2021 के बीच आपकी पढ़ाई में कोई खास उपलब्धि हासिल होने के योग बन रहे हैं। कुछ लोगों को मार्च से अप्रैल के बीच पढ़ाई के सिलसिले में विदेश जाने में सफलता मिल सकती है। मई-जून 2021 में मेष राशि के जातकों की शिक्षा में उन्नति हो सकती है। आपको पढ़ाई की वजह से कोई स्कॉलरशिप भी मिल सकती है, इसलिए अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। अक्टूबर-नवंबर का महीना पढ़ाई को लेकर थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए इस दौरान अपनी शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दें और व्यवधानों से दूर रहने का प्रयास करें। शिक्षा की दृष्टि से मेष राशि के लिए साल का अंतिम महीना अच्छा रहेगा।
 

मेष राशिफल 2021 के लिए स्वास्थ्य

साल 2021 की शुरुआत मेष राशि के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ कमजोर जरूर रहेगा। इस समय में असंतुलित खान-पान की वजह से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। फरवरी-2021 से स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू हो जाएगा और आप काफी हद तक अपनी सेहत को मजबूत बना पाएंगे। आपको खासतौर पर अत्यधिक तेल और मसालों से बने भोजन से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इस साल आपको अपच, फोड़े-फुंसी जैसे रोग होने की आशंका रहेगी। साल के मध्य में आप शारीरिक कसरत पर अधिक ध्यान देंगे। योग और व्यायाम का सहारा लेकर अपने आप को स्वस्थ रखने की भरपूर कोशिश करेंगे, जिसके आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जुलाई से अगस्त के मध्य आपको अपनी कमर में दर्द की शिकायत महसूस हो सकती है, जो कि नवंबर आते-आते कम हो जाएगी। मेष राशि के जातकों के लिए 2021 में स्वास्थ्य की दृष्टि से साल के अंतिम दो महीने अच्छे रहेंगे।
 

उपाय

मेष राशि के जातकों को वर्ष 2021 में अशुभ फलों में कमी लाने और शुभ फलों में वृद्धि करने के लिए, कार्यो की बाधाएं दूर करने और आर्थिक संकटों से मुक्ति के लिए बृहस्पति की शांति करवाना चाहिए। शिवजी और हनुमानजी की आराधना से राहु-केतु समेत अन्य अशुभ ग्रहों के फलों में कमी आएगी।

http://www.astrologyofmylife.com/shop/astro-report/varshphal-report/

 

Any Query